नालंदा (हरनौत प्रखंड), बिहार — चेरो गांव स्थित सूर्य मंदिर तालाब परिसर में शनिवार को तीन दिवसीय “नारायण पीठ पर मानव धर्मशास्त्र कथा” का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रातः 8 बजे 1101 कुमारी कन्याओं और महिला श्रद्धालुओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। […]